सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth caught running away after stealing cash from liquor shop

Hamirpur News: शराब ठेके से नकदी चोरी कर भाग रहे युवक दबोचा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth caught running away after stealing cash from liquor shop
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। दरियापुर में देसी शराब ठेके से नकदी चोरी कर भाग रहे युवक को पीआरबी ने पकड़ा। पुलिस ने उससे नकदी भी बरामद की है। सेल्समैन सुखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह सो गया था।
Trending Videos

इसका फायदा उठाकर महोबा के बरबई गांव निवासी रवि वर्मा ठेके में घुस गया। वह बिक्री की लगभग 25 हजार रुपये की नकदी लेकर भागने लगा। युवक को भागते देख गांव निवासी गुलाब ने तत्काल पीआरबी को सूचना दी। पीआरबी मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। उन्होंने युवक को कुंडौरा गांव के पास से नकदी सहित दबोच लिया। पीआरबी ने उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed