{"_id":"6a32df64d0752ad616031e6e","slug":"farmers-chased-away-thieves-stealing-from-a-tubewell-and-nabbed-one-of-them-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141474-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नलकूप में चोरी कर रहे चोरों को किसानों ने खदेड़ा, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नलकूप में चोरी कर रहे चोरों को किसानों ने खदेड़ा, एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बिरखेरा गांव में मंगलवार देर रात नलकूप से सामान चोरी कर रहे तीन चोरों को किसानों ने खदेड़ लिया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बिरखेरा निवासी संजय सिंह के नलकूप में चोर केबल व अन्य सामान चुरा रहे थे। संजय सिंह ने उन्हें देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के किसान एकत्र हो गए। किसानों ने चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने नीरज पुत्र राजेंद्र को पकड़ लिया। वह गड़रिया जसपुरा जनपद बांदा का निवासी है। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह गिरोह कई महीनों से नलकूपों को निशाना बना रहा है। क्षेत्र के कई नलकूपों से केबल, स्टार्टर व ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो चुका है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। धुंधपुर, टेढ़ा, अतरैया और बिरखेरा के किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।