सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers were frightened by the strong winds, rain and hailstorm.

Hamirpur News: तेज हवा-बारिश और ओलावृष्टि देख सहमा किसान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers were frightened by the strong winds, rain and hailstorm.
विज्ञापन
हमीरपुर/सुमेरपुर। फसलों की कटाई के बीच शुक्रवार शाम सुमेरपुर, कुरारा, मुस्कुरा, सरीला, मौदहा, गहरौली, पौथिया समेत जनपद भर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसान सहम गया। खेत में पकी खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है। वहीं बारिश से फसलों की कटाई ठप हो गई है।
Trending Videos

शाम करीब 4.45 बजे जिला मुख्यालय, सुमेरपुर व पौथिया क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुमेरपुर के किसान राधेश्याम तिवारी, संजय यादव, भोला तिवारी, पंकज तिवारी, राजेश द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, सनी सिंह, भोला सिंह आदि ने कहा कि ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसान बनकर आया है। फसलों की कटाई चल रही है। वहीं कुछ फसलें कटी पड़ी हैं। ओले गिरने से फलियों के दाने खेत में ही गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौथिया सहित शिकरी, सहुरापुर, उजनेडी, ललपुरा, कलौलीजार, कुमहउपुर, कलौलीतीर, स्वासा, हेलापुर, कीरतपुर, सहजना, छीटनपुर, बरदहा आदि गांवों में भी ओलों के साथ जोरदार बारिश हुई। किसान धर्मेंद्र सचान, रामसजीवन, लाल दिवान, नेतसचान, श्रीचंद्र ने बताया के गेहूं की फसल कटाई के लिए खड़ी है। वहीं शाम करीब 5.30 बजे राठ क्षेत्र में भी बारिश शुरू हो गई।
राठ के चिल्ली निवासी प्रगतिशील किसान रघुवीर सिंह राजपूत ने बताया कि कटाई चल रही है। करीब 90 प्रतिशत चना खेतों में कटा रखा है। वहीं गेहूं की कटाई अभी शुरू हुई है। बताया कि हल्की बूंदें पड़ी हैं। बारिश होने पर चने की फसल को भारी नुकसान होगा।
राठ निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक नगायच ने बताया कि इस समय बारिश से फसलों को नुकसान होता है। बारिश के बाद कटाई में देरी होगी। वहीं तेज हवा व ओलावृष्टि से फसल खेतों में गिर जाती है। जिससे किसान को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed