फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five players from Hamirpur selected for the divisional football team.

Hamirpur News: फुटबॉल की मंडलीय टीम में हमीरपुर के पांच खिलाड़ियों का चयन

Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five players from Hamirpur selected for the divisional football team.
फोटो25 एचएएमपी 37- फुटवॉल टीम के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
हमीरपुर। चित्रकूट धाम मंडल की 16 सदस्यीय फुटबॉल टीम का चयन हो गया है। प्रतिभा की बदौलत टीम में हमीरपुर के पांच खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है। महोबा के सात बांदा और चित्रकूट के चार खिलाड़ी लिए गए हैं। यह टीम एक अगस्त से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम कर्वी के राजकीय स्टेडियम में शनिवार को हुए ट्रायल में हमीरपुर राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम के खिलाड़ी सुभाष चंद्र, दिव्यांश, आयूष, मानस राज व आरब ने प्रतिभा का पूरा परिचय दिया जिसकी बदौलत मंडल की टीम में स्थान पक्का किया। महोबा के हर्ष, अजय, नेद प्रकाश, अर्पित, सिद्धार्थ, अभय व अस्मित का चयन किया गया। बांदा से सुमित, आयुष व आयूष कुटार शामिल हुए जबकि चित्रकूट से तेज सिंह पटेल का चयन किया गया।
विज्ञापन

उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मऊ जनपद के स्टेडियम में आयोजित है। वहां पर मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। उन्होंने टीम के संयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस टीम में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। हमीरपुर से जिन पांच बच्चों का चयन किया गया था, उन सभी ने मंडल पर भी अपनी छाप छोड़ते हुए टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed