फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Raid again at Maurang washing center; two dumpers seized.

Hamirpur News: मौरंग धुलाई केंद्र पर फिर छापा, दो डंपर सीज

Sat, 25 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Raid again at Maurang washing center; two dumpers seized.
फोटो25एचएएमपी 33- मौरंग धुलाई केंद्र पर जांच करते अ​धिकारी। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। बीते मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर लाल सोना चमकाने के लिए पानी का काला कारोबार, अफसर बेखबर के बाद प्रशासन लगातार एक्शन में है। टीम ने शनिवार को भी बांधुर गांव के पास संचालित एक अड्डे पर छापा मारकर टीम ने दो डंपर सीज किए हैं।
विज्ञापन

सदर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को खनिज विभाग, बिजली विभाग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग आदि की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। हमीरपुर-राठ रोड किनारे छानी गांव के पास संचालित मौरंग धुलाई की अवैध अड्डियां बंद कराई थीं। वहीं शनिवार को भी बिवांर-जलालपुर रोड पर बांधुर गांव के पास संचालित एक अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पुलिस अधीक्षक देव सिंह, खनिज अधिकारी विकास सिंह, बिजली विभाग की सतर्कता टीम, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी और बिवांर थाना से उप निरीक्षक विजय बहादुर हमराहियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि छापा के दौरान मौके पर मौरंग धुलाई करवाते दो डंपर पकड़े गए जिन्हें सीज किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों डंपरों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। बताया बिजली विभाग भी निजी ट्यूबवेल मालिक पर बिजली के दुरुपयोग की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed