{"_id":"6979010a1a9f21a71a0720af","slug":"goods-should-be-cheaper-if-there-is-exemption-in-tax-and-customs-duty-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-135359-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: टैक्स व सीमा शुल्क में मिले छूट तो सस्ती हों वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: टैक्स व सीमा शुल्क में मिले छूट तो सस्ती हों वस्तुएं
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 36- धर्मेंद्र खरे। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। आगामी वित्तीय नीति को लेकर जिले के थोक और फुटकर व्यापारियों में काफी उत्साह और उम्मीदें देखी जा रहीं हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है यदि सरकार सीमा शुल्क में कटौती और जीएसटी प्रक्रियाओं में सरलीकरण करती है तो इससे न केवल वस्तुओं के दाम घटेंगे, बल्कि बाजार में ठप पड़ी मांग में भी तेजी आएगी।
व्यापारी वर्ग विशेष रूप से आयातित कच्चे माल पर ड्यूटी घटने की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि स्थानीय उद्योगों को संजीवनी मिल सके। जिले के थोक विक्रेताओं का मानना है कि वर्तमान में कई वस्तुओं पर उच्च सीमा शुल्क होने के कारण उनकी लागत बढ़ जाती है। इसका सीधा असर फुटकर कीमतों पर पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सरकार थोक विक्रेताओं को कुछ विशेष रियायतें देती है तो इसका लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचेगा। विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा और मशीनरी क्षेत्र के कारोबारियों को बड़ी राहत की उम्मीद है। वहीं छोटे और फुटकर दुकानदारों की मांग है कि उन्हें डिजिटल लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से मुक्ति मिले और इनकम टैक्स की सीमा में विस्तार किया जाए। फुटकर व्यापारियों के अनुसार, महंगाई के कारण आम आदमी की क्रय शक्ति कम हुई है। इसे केवल टैक्स छूट और रियायतों के जरिए ही सुधारा जा सकता है।
-- -- -- -- -- --
खुदरा व्यापारियों की भी चिंता करे सरकार
व्यापारी व्यापार को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो कंप्लायंस सिस्टम, अनावश्यक नोटिस और निरीक्षण पर रोक चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन उपायों को लागू करने पर विचार करना चाहिए। वन नेशन, वन लाइसेंस, वन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू कर व्यापारियों को अनावश्यक देरी से बचाया जा सकता है। डिजिटल इकोनॉमी से खुदरा व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार को खुदरा व्यापारियों का संरक्षण करना चाहिए जो लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध कराता है।
-- -- -- -- -- -- --
बोले व्यापारी
आयुष्मान कार्ड की सुविधा पंजीकृत व्यापारी को भी मिलनी चाहिए। साथ ही जीएसटी की खामियों को भी दूर करना चाहिए। सीमा शुल्क व टैक्स में राहत मिले तो कुछ बात बने। व्यापारियों को बजट से राहत की उम्मीद है। धर्मेंद्र खरे, पेंट्स कारोबारी।
-- -- -- -- -
स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए निर्यात पर छूट देने पर विचार करना चाहिए। इससे व्यापार को बढ़ावा मिल सकेगा। आयात के साथ ही निर्यात पर भी छूट मिले। सरकार के बजट में यह सब कुछ मिलने की आस है। -विजय कुमार, किराना व्यापारी।
Trending Videos