{"_id":"693f035ec2e856fab407ee42","slug":"heavy-police-presence-pritams-blood-pressure-increased-at-the-old-age-home-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133683-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुलिस का कड़ा पहरा, वृद्धाश्रम में प्रीतम का ब्लड प्रेशर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुलिस का कड़ा पहरा, वृद्धाश्रम में प्रीतम का ब्लड प्रेशर बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस की कड़ी निगरानी में भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को वृद्धाश्रम में रखा गया है। शनिवार को सीजेएम कोर्ट से पुलिस उन्हें यहां ले आई थी। शनिवार को उनका बिछौना तखत पर लगाया गया। यहां पर उन्हें देर रात तक नींद नहीं आई। रविवार को सुबह चाय के साथ दिनचर्या प्रांरभ हुई। स्वास्थ्य परीक्षण में वैसे तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन ब्लड प्रेशर 151/77 दर्ज हुआ जो थोड़ा सा बढ़ा रहा।
पुलिस ने 55 दिनों बाद लापता भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को लखनऊ से बरामद किया था। शुक्रवार को बरामदगी के बाद शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस की निगरानी रखने का आदेश दिया। पुलिस ने उनके ठहरने का इंतजाम वृ्द्धाश्रम में किया है। शनिवार को जब वह पहुंचे तो उन्हें एक कमरा दिया गया। तखत पर उनका बिछौना लगाया गया। रात में उन्हें दाल, आलू की सब्जी व रोटी के साथ सलाद दिया गया। रात में वह नींद लेने की कोशिश करते रहे। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आई। सुबह जब जागे वृद्धाश्रम की ओर से 7:10 पर चाय दी गई। चाय के साथ भाजपा नेता की दिनचर्या शुरू हुई। एक घटे बाद नाश्ते में नमकीन दलिया दिया गया। नाश्ता उन्होंने नहाने के बाद किया। दोपहर 12:06 मिनट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. सच्चिदानंद, डॉ. सागर सचान के साथ एलटी आदित्य त्रिपाठी, स्टॉफ के आदित्य सचान के साथ पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें भाजपा नेता का बल्ड प्रेशर चेक किया गया तो 151/77 निकला। उम्र के लिहाज से भी बढ़ा हुआ था। पल्स 82, सुगर 72 तापमान सामान्य था।
दोपहर में दाल, मिक्स सब्जी के साथ मिले चावल
भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान को दोपहर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भोजन दिया गया। वृद्धाश्रम के मैन्यू के मुताबिक उन्हें अरहर की दाल के साथ मिक्स सूखी सब्जी, चावल, रोटी और सलाद दिया गया। सलाद में मूली, टमाटर व प्याज दिया गया। शाम के वक्त चाय बिस्किट दी गई। रविवार की रात में आठ बजे के बाद खाना खाया।
Trending Videos