{"_id":"69f64ebf2ce1c8cbc60483a9","slug":"illegal-bridge-built-on-virma-river-demolished-with-jcb-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139501-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विरमा नदी पर बना अवैध पुल जेसीबी से तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विरमा नदी पर बना अवैध पुल जेसीबी से तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। क्षेत्र के कैंथा गांव से निकली विरमा नदी पर मौरंग खनन व परिवहन के लिए बनाए गए अवैध पुल को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। गांव के मलखान सिंह निषाद ने एसडीएम से मामले की शिकायत की थी।
सदर गांव निवासी जनसेवक मलखान सिंह निषाद ने शनिवार को एसडीएम अभिमन्यु कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कैंथा मौजा में उनका खेत है। खेत के सामने से विरमा नदी बहती है। आरोप लगाया कि बालू चोर रात के अंधेरे में नदी घाट से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे हैं। बालू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परिवहन के लिए नदी पर पीपों का अस्थायी पुल भी बना लिया है। रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रॉली बालू ढोई जाती है। बताया कि नदी घाट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। उन्होंने अस्थायी पुल को हटाने व बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम ने शिकायत का संज्ञान लिया। सीओ राजीव प्रताप सिंह व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अस्थायी पुल को ढहा दिया गया।
मौरंग के अवैध परिवहन पर वसूला जुर्माना
एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम नगर के उरई सड़क पर मौरंग भरे तीन ट्रकों को पकड़ा जिनमें बिना वैध प्रपत्र के बालू परिवहन किया जा रहा था। पहले वाहन पर 47,800 रुपये जबकि अन्य दो वाहनों पर 53,500-53,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संबंधित वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला गया है।
Trending Videos