{"_id":"69c6dee445efb01631034d28","slug":"lines-formed-at-petrol-pumps-the-administration-claimed-there-was-sufficient-fuel-stock-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137890-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, प्रशासन का दावा...ईंधन का पर्याप्त स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, प्रशासन का दावा...ईंधन का पर्याप्त स्टाक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो27 एचएएमपी 10- मुस्करा जिओ पम्म में लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले मुस्करा और सरीला कस्बों में डीजल के दाम बढ़ने की आशंका से लोग पेट्रोल पंपों पर गैलन लेकर पहुंच गए। वहीं कई पंपों पर सन्नाटा भी देखने को मिला। जिलाधिकारी का कहना है कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है, परेशान न हो। इसके बाद सभी को डीजल मिला।
मुस्करा कस्बे में डीजल की किल्लत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में पांच पेट्रोल पंप संचालित होने के बावजूद शुक्रवार को लोग एक-एक लीटर डीजल के लिए भटकते रहे। कहीं पंपों पर सन्नाटा है तो कहीं डीजल मिलने की सूचना पर ट्रैक्टरों और बाइकों की कतार लग रही है।
गुंदेला गांव निवासी किसान संतोष कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन डीजल न मिलने से ट्रैक्टर-थ्रेसर खेतों में खड़े हैं। किसान भूपेंद्र राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार से डीजल नहीं मिल पाया है, इससे कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
वहीं, सरीला कस्बे में डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह फैलते ही शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जरिया रोड स्थित जागृति फ्यूल्स और खेड़ा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर लोग केन और ड्रम लेकर ईंधन भरवाने के लिए पहुंच गए। हालांकि पंप संचालकों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि किसी प्रकार की कमी नहीं है, लेकिन अफवाह के चलते भीड़ बढ़ती रही।
Trending Videos