सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Markets were bustling on Holi... Business worth crores was done.

Hamirpur News: होली पर झूमा बाजार... करोड़ों का हुआ कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Markets were bustling on Holi... Business worth crores was done.
विज्ञापन
हमीरपुर। होली पर्व पर रंग और मिठाई के व्यापार में चार चांद लग गए। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। कारोबारियों ने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अधिक खरीदारी हुई। कारोबारियों ने इस बार 10 से 15 करोड़ रुपये के कारोबार होने की बात कही है। जिले में खोया, गुझिया व मिठाई का कारोबार करीब पांच से सात करोड़ रुपये के आसपास हुआ है।
Trending Videos


रंग, गुलाल, पिचकारियों से व्यापारियों ने करीब चार से पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, कपड़ा, फुटवियर व खाद्य पदार्थों की तीन से चार करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है। जिले के थोक व्यापारियों ने बताया कि इस साल महंगाई के बाद भी अच्छी बिक्री हुई। इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------



पांच करोड़ से अधिक की बिक गईं रंग, गुलाल व पिचकारी

इस वर्ष होली का त्योहार बहुत ही शांति पूर्ण तरीके से जिले में मनाया गया। व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा रहा। जिले भर में करीब पांच करोड़ से अधिक का रंग, गुलाल व पिचकारियों की बिक्री होने का अनुमान है।

- बृजेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
------------




बाजारों में रही रौनक

लगभग 12 लाख की आबादी वाले इस जनपद में होली के मद्देनजर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही है। व्यापारिक संगठनों के अनुमान के अनुसार, इस साल जनपद में रंग, मिठाई और कपड़ों का कुल कारोबार लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। - केजी अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष।

----------
होली में 2.73 करोड़ की शराब पी गए जनपदवासी

हमीरपुर। होली पर्व पर जिले में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में कुल 2.73 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। हालत यह हो गई कि लोगों की खरीदारी के चलते गोदाम खाली हो गए। कई दुकानों से कई ब्रांड की शराब बोतलें गायब हो गईं। जिले में देसी शराब की 229, अंग्रेजी व बियर शराब की 79 दुकानें हैं। सामान्य दिनों में शराब की बिक्री लगभग एक करोड़ रुपये की होती है, लेकिन होली के मौके पर बिक्री दोगुनी से अधिक रही। दुकानों की हालत ऐसी थी कि कई ब्रांड गायब हो गए थे। इसके कारण लोगों को अपना मनपसंद ब्रांड नहीं मिल सका। इसके कारण लोगों को दूसरी ब्रांड की शराब से काम चलाना पड़ा। जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बोनाल ने बताया कि इस बार पिछले साल से भी अधिक शराब की बिक्री हुई है। जिले में लगभग पौने तीन करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। जबकि आम दिनों में यह एक करोड़ के आसपास रहती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed