सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Reasoning and law questions confused students, Hindi remained easy.

Hamirpur News: रीजनिंग और कानून के सवालों ने उलझाया, हिंदी रही आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reasoning and law questions confused students, Hindi remained easy.
विज्ञापन
हमीरपुर। एसआई भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षार्थियों के मुताबिक हिंदी और गणित के अधिकांश प्रश्न सीधे सिलेबस आधारित रहे, जबकि रीजनिंग और कानून से जुड़े सवालों ने उलझन में डाल दिया। परीक्षा में कोडिंग-डिकोडिंग और ब्लड रिलेशन के प्रश्नों में कई अभ्यर्थियों का समय अधिक लगा, जबकि सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न जैसे जल जीवन मिशन का उद्देश्य संबंधी सामान्य स्तर के रहे।
Trending Videos



जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमेड़ी, राजकीय महाविद्यालय कुछेछा व श्री राजाराम इंटर कॉलेज समेत चार परीक्षा केंद्रों में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा संचालित हुई। दो दिन की इस परीक्षा में चारों परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा होनी है इसमें 3,360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदी और गणित के प्रश्न आसान रहे
मुरादाबाद से आई अभ्यर्थी आकांक्षा ने बताया कि वह पहली बार एसआई भर्ती की परीक्षा में शामिल हुई हैं। पेपर ओवरऑल अच्छा रहा। हिंदी और गणित के आसान प्रश्न सीधे सिलेबस से आधारित रहे, किंतु रीजनिंग में कानून से जुड़े बीएनएस की नई धाराओं के प्रश्नों उलझाया।


आर्टिकल 21 के सवालों ने उलझा दिया
प्रतापगढ़ से आए अभ्यर्थी रामकिशुन ने बताया कि पेपर आसान रहा। रीजनिंग में ब्लड रिलेशन से संबंधित 5 से 6 प्रश्न आए थे। गणित विषय के प्रतिशत, ब्याज, लाभ-हानि, समय-दूरी से संबंधित प्रश्न रहे। भारतीय संविधान में आर्टिकल 21 के बारे में पूछे गए प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया इससे भ्रम की स्थिति रही। हालांकि माइनस मार्किंग न होने से सभी 160 प्रश्नों को हल करके आए हैं।


पहली बार एसआई की परीक्षा में शामिल हुए
मुरादाबाद से आए अभ्यर्थी सत्यम ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र आसान रहा। कानून और संविधान से संबंधित प्रश्न थोड़ा उलझाऊ और गणित के फार्मूला आधारित कुछ प्रश्न कठिन रहे। वह पहली बार एसआई भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed