{"_id":"6a32e02373865c862b07df6e","slug":"sdm-intercepted-a-sand-laden-tractor-the-driver-jumped-off-and-fled-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141454-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एसडीएम ने रोका बालू लदा ट्रैक्टर, चालक कूद कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एसडीएम ने रोका बालू लदा ट्रैक्टर, चालक कूद कर भागा
विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी- 09 सड़क किनारे पड़ा ट्रेक्टर व ट्रॉली। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बालू लदे ट्रैक्टर को एसडीएम ने कस्बे के नेहा चौराहे पर रोकने का प्रयास किया तो चालक चलते हुए ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। इससे अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना से राहगीर बाल-बाल बच गए।
ट्रैक्टर चालक बालू खदानों से मनमानी तरीके से बालू लाकर कस्बा सहित विभिन्न गांवों में सप्लाई करते हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे एसडीएम केडी शर्मा मुख्यालय की ओर जा रहे थे तभी मौदहा की तरफ एक बालू लदा ट्रैक्टर जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक चलते हुए ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला और अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।
एसडीएम की सूचना पर आई पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को पत्राचार किया गया है।