{"_id":"6967e4fac865f86ecf098ac8","slug":"shabnam-became-a-voter-at-yashodas-house-and-usha-at-raisas-house-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-134831-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यशोदा के घर शबनम तो रईसा के यहां ऊषा बनी मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यशोदा के घर शबनम तो रईसा के यहां ऊषा बनी मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में मकान संख्या और नाम की खामियां दूर नहीं हो पाईं। गड़बड़ी तो यहां तक है कि यशोदा के घर में शबनम वोटर है, वहीं रईसा के घर से ऊषा का वोट बना हुआ है। भाग संख्या 115 में मिश्रा, त्रिपाठी और खान समेत 10 मतदाता हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने भाग संख्या 114, 115 व 116 में पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।एसआईआर में दावे-आपत्तियों का दौर चल रहा है। कच्ची मतदाता सूची का अवलोकन किया जा रहा। मतदाता सूची देखने के बाद जब लोगों को अपने मकान से दूसरों के वोट बने हुए दिखाई देते हैं तो वे चौंक जाते हैं। जो किराएदार भी नहीं हैं, वे भी मकानों से मतदाता बने हैं। शहर में ये त्रुटियां बहुत हैं। भाग संख्या 115 में यशोदा के मकान संख्या दो में शबनम का वोट बना हुआ है। भाग संख्या 116 में रईसा के मकान से ऊषा मतदाता है। खालेपुरा मुहल्ले में एक मकान तो ऐसा है जहां पर मिश्रा, त्रिपाठी और खान के एक साथ वोट बने हुए हैं। वर्मा के मकान में तिवारी मतदाता हैं। हालांकि बीएलओ खामियों को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। संशोधन फार्म के जरिए नाम व मकान संख्या दुरुस्त की जानी है, फिलहाल हाल की कच्ची मतदाता सूची में गड़बड़ियां बहुत हैं।
केस 1
अमन शहीद मुहल्ला की भाग संख्या 114 के मकान संख्या तीन में कुल 13 मतदाता हैं। प्रेमा के मकान में रेशमा वोटर है। इसी मकान में गया प्रसाद मतदाता है। तालिब, शहीद, आसमां के भी वोट बने हुए हैं। विजय नारायण के मकान संख्या 26 में जुनैद, महबूब, भूरी मतदाता हैं। मकान संख्या एक में भी हिन्दू व मुस्लिम परिवार को एक साथ रहना दर्शाया गया है, तभी तो एक साथ वोट बने हुए हैं। मकान संख्या 34 में जयराम, सरस्वती देवी ओमकांत के साथ ही इमरान, शमीम अख्तर और गुल सरीन को वोटर दर्शाया गया है।
केस 2
शहर के खालेपुरा मुहल्ला की भाग संख्या 115 में मकान नंबर एक ही सवालों के घेरे में है। इस मकान में पहला वोट सुनील कुमार के नाम से है। इसके बाद दूसरे परिवार के उमाशंकर मिश्रा व उनकी पत्नी कामिनी मिश्रा को वोटर दर्शाया गया। रोहित त्रिपाठी पुत्र अशोक त्रिपाठी भी इसी मकान संख्या से मतदाता बने हैं। हैरत की बात तो यह है कि इसी मकान से तैयब, जोया, फिजा व अमानत का मुस्लिम परिवार भी मतदाता है। मकान नंबर छह में पंकज निगम और ऋषभ चौरसिया एक साथ मतदाता दर्शाए गए हैं।
केस 3
शहर के मुहल्ला पुराना बेतवा घाट के भाग संख्या 116 में भी गड़बड़ियां कम नहीं हैं। मकान नंबर तीन में तीन परिवारों के वोट हैं। छाया ओमर, रमेश चंद्र गुप्ता और उत्कर्ष पुरवार। मकान संख्या पांच में वीरेंद्र कुमार व उनके परिवार के वोट हैं तो शमां परवीन और देवेंद्र सिंह के भी वोट उक्त मकान से ही दर्शाए गए हैं। पांडेय के मकान संख्या छह में मुस्लिम परिवार वोटर है। मकान संख्या चार में भी गड़बड़ी है। यहां पर गुप्ता व ओमर परिवार के वोट एक साथ बने हुए हैं।
Trending Videos