{"_id":"6946e8a4ffcbf6d5780b4a50","slug":"the-ballot-paper-for-the-presidential-position-is-green-while-the-ballot-paper-for-the-member-position-is-white-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-133877-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रधान पद का हरा तो सदस्य के लिए सफेद बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रधान पद का हरा तो सदस्य के लिए सफेद बैलेट पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। पहले चार पदों के लिए जो मतदान होगा उसके लिए चार रंग के 31 लाख 15 सौ बैलेट पेपर मंगाए गए हैं। प्रधान पद के लिए हरा तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर है। चुनाव निशान क्रमवार छपे हुए हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर एक ओर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, इसमें अब 23 को अनंतिम मतदाता सूची जारी होनी है। सूची प्रकाशन के बाद दावे आपत्ति दर्ज होंगे और इनका निस्तारण भी 30 दिसंबर तक हो जाएगा और छह फरवरी को अंतिम सूची भी आ जाएगी। दूसरी तरफ संसाधनों को भी पूरा किया जा रहा है। चुनाव से जुड़ी सभी सामग्री खरीदी जा रही है। इसी के तहत 13 दिसंबर को निर्वाचन प्रशासन ने बैलेट पैपर मंगा लिए है। चार पदों के लिए चार रंग के बैलेट पेपर हैं। प्रधान पद के लिए चार खाने से लेकर 45 खाने वाला हरे रंग का बैलेट पेपर होगा। प्रधान पद के लिए 9,02,100 बैलेट पेपर मंगाए गए।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार खाने से 12 खाने तक का सफेद रंग का बैलेट पेपर है, इनकी संख्या 3,95,000 है। क्षेत्र पंचायत के लिए बैंगनी रंग के 8,74,700 बैलेट पेपर मंगाए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर है, इनकी संख्या 9,29,700 है। यह सभी कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवाए गए है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि बैलेट का रंग बीते वर्ष हुए चुनाव वाला ही है, इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
Trending Videos