सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three days holiday and fourth day strike, how to handle bank work

Hamirpur News: तीन दिन अवकाश और चौथे दिन हड़ताल, कैसे निपटे बैंक के काम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 27 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three days holiday and fourth day strike, how to handle bank work
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। तीन दिन सरकारी अवकाश व चौथे दिन बैंकों की हड़ताल से मंगलवार का दिन ग्राहकों के लिए काफी उलझन भरा रहा। सुबह से ही लोग बैंक खुलने के इंतजार में रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा में विशाल धरना प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग रखी गई।
Trending Videos

जिले भर में आठ लीड बैंकों सहित प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर की बैंक संचालित हैं। लगातार चौथे दिन से राष्ट्रीयकृत बैंकों में बंदी व हड़ताल के चलते जहां आम जनमानस को समस्या उठानी पड़ी तो वहीं, लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार योगेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने डीएम को शिकायत कर बताया कि लघु सिंचाई विभाग ने तालाब व चेकडैम के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। इनकी अंतिम तिथि 28 जनवरी सुबह 10 बजे तक निर्धारित है, बैंक हड़ताल के कारण निविदा तिथि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम संगमलाल मिश्रा ने कहा कि बैंक कर्मी यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर हड़ताल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू की जाए।
इस प्रदर्शन में काॅमरेड मंडल सचिव राममिलन, कॉमरेड अनिल गुप्ता, अभिजीत सचान, देवेश पाठक, स्वतंत्र शुक्ला, राजेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, प्रणय शुक्ला, धीरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, रामेंद्र सिंह, प्रियेश, श्रुति ओमर, मयंक, अखिल कुमार, सूरजराम, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रकाश नारायण सहित सैकड़ों की संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed