फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Upset with her mother, a teenage girl took her own life by hanging herself from a tree.

Hamirpur News: मां से नाराज किशोरी ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Upset with her mother, a teenage girl took her own life by hanging herself from a tree.
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में शुक्रवार दोपहर एक किशोरी ने खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छिरका गांव निवासी राजू कुशवाहा की पुत्री मुस्कान (13) शुक्रवार दोपहर घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद गांव के बाहर खेत में छिलुवा के पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने बताया कि मुस्कान उनकी आठ बेटियों में पांचवें नंबर की थी और गांव के विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। उनके अनुसार, वह किसी बात को लेकर अपनी मां से नाराज थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed