फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Storage made from illegal Morang mining was seized

Hamirpur News: अवैध मौरंग खनन से किए भंडारण को किया सीज

Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Storage made from illegal Morang mining was seized
सरीला। नवागंतुक उप जिलाधिकारी विकास कुमार यादव ने शुक्रवार को रिरुआ बुजुर्ग बेतवा नदी में अवैध मौरंग खनन कर किए गए भंडारण को सीज कर दिया। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी व खनिज अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार देर शाम कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से रिरुआ बुजुर्ग बेतवा नदी में शाम होते ही मौरंग माफियाओं के अवैध मौरंग खनन कर भंडारण करने की जानकारी मिली। शुक्रवार देर शाम पुलिस बल के साथ बेतवा नदी जाकर जांच की। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध तरीके से मौरंग खनन कर किए गए भंडारण को सीज कर दिया है। जेसीबी से मौरंग खनन के रास्ते भी बंद करा दिए हैं। कहा कि अवैध मौरंग भंडारण किसका है, इसकी जानकारी नहीं हुई है। उनके साथ तहसीलदार रवींद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर रवि कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed