{"_id":"6a5bbff2b5dc3a2c180320d2","slug":"father-alleges-son-was-held-hostage-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142691-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पिता ने पुत्र को बंधक बनाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पिता ने पुत्र को बंधक बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक वापस आ गया और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
गांव निवासी छुट्टन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पुत्र शनि वर्मा को गांव की कौशल्या तथा उसके पुत्र राहुल, कल्लू और अनिल ने तीन दिन तक अपने घर में रोककर रखा। उनका कहना था कि जब भी वह बेटे के बारे में पूछने जाते, तो आरोपित उनके साथ अभद्रता कर भगा देते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शनि वर्मा पिता की डांट से नाराज होकर अपनी बुआ कौशल्या के घर चला गया था। उन्होंने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया है।