फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Flouting the rules, an MRF center was constructed on threshing floor land.

Hamirpur News: नियमों को ठेंगा दिखा खलिहान की जमीन पर बना दिया एमआरएफ सेंटर

Sat, 18 Jul 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flouting the rules, an MRF center was constructed on threshing floor land.
फोटो 18 एचएएमपी 33- गोहांड में जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : 1
गोहांड (हमीरपुर)। नगर पंचायत गोहांड में सरकारी जमीन पर हुए निर्माण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नगर निकायों में विकास कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पंचायत ने राजस्व विभाग की अनुमति लिए बिना खलिहान की आरक्षित भूमि पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण करा दिया। इतना ही नहीं, डंपिंग यार्ड के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का भुगतान भी करा लिया। अब मामला उजागर हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी जांच के लिए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2021 में नगर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर के लिए 0.55 हेक्टेयर खलिहान की आरक्षित भूमि का चयन किया। नियमों के मुताबिक ऐसी भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले राजस्व विभाग से अनुमति और भूमि उपयोग संबंधी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होता है। आरोप है कि इन औपचारिकताओं को दरकिनार कर सीधे निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में उसी परिसर में डंपिंग यार्ड के नाम पर चारदीवारी का निर्माण दर्शाकर लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। सवाल यह है कि यदि निर्माण एमआरएफ सेंटर का था तो भुगतान डंपिंग यार्ड के नाम पर क्यों किया गया? और यदि डंपिंग यार्ड था तो आरक्षित खलिहान की भूमि पर इसकी अनुमति किसने दी।

पूरा मामला उस समय उलझ गया, जब नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी बदल गए। बताया जा रहा है कि नए अधिशासी अधिकारी ने फाइलों की जांच के दौरान अनियमितताओं की आशंका जताते हुए शेष 15 लाख रुपये के भुगतान पर रोक लगा दी। निर्माण का हैंडओवर भी नहीं हो सका। अब मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत में हड़कंप मचा है। शनिवार को दो-दो एडीएम जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed