सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   When consumers created a ruckus, the police had to be called.

Hamirpur News: उपभोक्ताओं ने किया हंगामा तो बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
When consumers created a ruckus, the police had to be called.
विज्ञापन
कुरारा/भरुआ सुमेरपुर। कस्बा कुरारा के इंडियन गैस एजेंसी में सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गईं। पहले मैं के चक्कर में उपभोक्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और एजेंसी कर्मचारियों पर किताब फाड़ने व फेंकने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। मामला बिगड़ता देख एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडरों का वितरण कराया गया। वहीं, ओटीपी न आने से जहां उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गईं, वहीं होटलों में कोयला व लकड़ी की भट्ठियां धधकने लगीं हैं।
Trending Videos

कस्बा के इंडियन गैस एजेंसी में मंगलवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। पहले किताब में बुकिंग कराने को लेकर एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ता देख एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जल्ला गांव के उपभोक्ता शिवम ने एजेंसी कर्मचारियों पर किताब फाड़ने व फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लैक में गैस दी जा रही है। स्टॉक होने के बाद भी न होने का बहाना बनाया जाता है। रसूखदार लोगों को बिना लाइन लगे सिलिंडर पहले दे दिया जाता है और जो लोग सुबह से लाइन में लगे हैं वे खड़े रहते हैं। साथ ही सर्वर न होने का बहाना बनाया जाता है।
एजेंसी संचालक धर्मेंद्र पालीवाल ने बताया कि पहले गैस लेने को लेकर उपभोक्ताओं ने पासबुक को पहले लगाने को लेकर किताबें ऊपर-नीचे करके जमीन में गिरा दीं। किताब फेंकने व फाड़ने का आरोप निराधार है। गैस की कोई कमी नहीं है, क्षेत्र में लगातार गाड़ियां सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर रही हैं।



मुश्किल से आ रही ओटीपी, धधकने लगीं भट्ठियां



फोटो 17 एचएएमपी 29- लकड़ी की भट्ठी में समोसा पकाता दुकानदार। संवाद



सुमेरपुर कस्बा में हालांकि गैस का कोई संकट नहीं है। रोजाना गैस की गाड़ी पहुंच रही है, लेकिन बुकिंग और ओटीपी की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी संचालक अखिलेश पालीवाल ने बताया कि फिलहाल डोर-टू-डोर सिलिंडर आपूर्ति की प्रक्रिया रोक दी गई है और एजेंसी से ही संचालक की देखरेख में वितरण कराया जा रहा है। इस समय बुकिंग और ओटीपी की दिक्कतें ज्यादा सामने आ रही हैं। इसी कारण एजेंसी से ही वितरण कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की शिकायत न रहे।



शुरू कर दी लकड़ी की भट्ठी



सिलिंडर की कमी महसूस होने पर होटल संचालक फिर से भट्ठियों का सहारा लेने लगे हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर होटल चलाने वाले बाबू गुप्ता ने बताया कि गैस की परेशानी के चलते उन्होंने फिर से लकड़ी की भट्ठी जलानी शुरू कर दी है। इससे उनका काम प्रभावित नहीं हो रहा है।



वर्जन:



गैस की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों में गैस रोजाना पहुंच रही है। उपभोक्ताओं ने आपस में हंगामा काटा है। इसमें एजेंसी संचालक की कोई कमी नहीं है। जल्द ही व्यावसायिक सिलिंडरों की भी कुछ आपूर्ति शुरू हो सकती है। - बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed