{"_id":"69adac89126e2a31e70ca820","slug":"241-children-took-the-exam-for-admission-in-atal-residential-school-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138084-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 241 बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 241 बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को 241 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 57 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले सभी की जांच हुई, इसके बाद ही उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।
सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी ने बताया कि बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम कौंदु में अटल आवासीय विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा रविवार को ग्राम अच्छेजा स्थित रामस्वरूप जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी सीडीओ हिमांशु गौतम रहे। इसके अलावा प्रवेश परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए।
सर्वेश कुमारी ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, कोविड से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकरण है और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए विद्यालय का संचालन किया जाता है।
इसी के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 298 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। रविवार को हुई परीक्षा में कक्षा-06 में 114 व कक्षा-09 में 127 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 298 में से कुल 241 बच्चे उपस्थित रहे, जबकि 57 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा देने आए सभी बच्चों को भोजन का वितरण भी किया गया।
Trending Videos