{"_id":"69adac625071273750042313","slug":"amroha-pasa-tiger-won-the-cricket-match-by-49-runs-hapur-news-c-135-1-hpr1003-138089-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अमरोहा पासा टाइगर ने 49 रन से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अमरोहा पासा टाइगर ने 49 रन से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर पासा टाइगर अमरोहा और हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पर्व चौहान की शतकीय पारी की बदौलत पासा टाइगर टीम ने 49 रन से जीत हासिल की।
पासा टाइगर टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसमें पर्व चौहान ने 104 रन, सचिन पाल ने नाबाद 57 रन और रिजवान पासा ने 48 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भारत सिंह बाना, मनोज, धर्मेंद्र सिंह व मनोज रजौरा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी 20 ओवर में छह विकेट खोकर 222 रन ही बना सके, इसमें मनीष चौधरी ने 63 रन, चंदू ने नाबाद 39 रन, नवीन सचदेवा ने 23 रन, बिजेंद्र ने 53 रन का योगदान दिया। पासा टाइगर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवीन भाटी ने तीन विकेट, चमन सिंह ने दो विकेट और अनिल चौहान ने एक विकेट हासिल किया।
Trending Videos