{"_id":"69b051fd7586fd019003bad6","slug":"the-district-received-the-cervical-cancer-vaccine-vaccination-will-take-place-next-week-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138179-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले को मिली सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, अगले सप्ताह होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले को मिली सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, अगले सप्ताह होगा टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकीं करीब 15500 किशोरियों को अगले सप्ताह से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) का टीका लगना शुरू हो जाएगा। जिले को वैक्सीन मिल गई है। जिसे दो से आठ डिग्री तापमान पर कोल्ड चैन में सुरक्षित रखवाया गया है। सीएचसी में स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई।
14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी ऐसी किशोरियां जो 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर सकी हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सबसे ज्यादा कॉमन है। किशोरियों में इस बीमारी को टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है।
जिले को शासन से वैक्सीन की आपूर्ति मिल गई है। कोल्ड चैन में इसे सुरक्षित रखवाया गया है। यह वैक्सीन किशोरियों को पंजीकरण कराने के बाद लगेगी। जिस तरह कोविड में स्लॉट बुक होता था इसमें भी ऐसा ही होगा। किशोरियों को बाजू में वैक्सीन लगाई जाएगी, सिर्फ एक डोज ही पर्याप्त होगी। इस वैक्सीन के बाद किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा 95 फीसदी तक कम हो जाएगा।
मंगलवार को हापुड़ सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक डॉ.कपिल त्यागी, एआरओ मोहित त्यागी ने एएनएम व अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग दी। स्टाफ को बताया कि किस तरह टीकाकरण होना है। पंजीकरण किस तरह किया जाएगा, क्या एहतियात बरतनी होंगी। टीमों ने जिलेभर के स्कूल, गांव, मोहल्लों में सर्वे कर 15500 किशोरियों को चिह्नित किया गया है।
-- -
कोट
किशोरियों के टीकाकरण को लेकर जिले को वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। स्टाफ की ट्रेनिंग दे दी गई है। अगले सप्ताह से 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकीं किशोरियां टीकाकरण करा सकेंगी।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
Trending Videos
14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी ऐसी किशोरियां जो 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर सकी हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सबसे ज्यादा कॉमन है। किशोरियों में इस बीमारी को टीकाकरण के जरिए रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को शासन से वैक्सीन की आपूर्ति मिल गई है। कोल्ड चैन में इसे सुरक्षित रखवाया गया है। यह वैक्सीन किशोरियों को पंजीकरण कराने के बाद लगेगी। जिस तरह कोविड में स्लॉट बुक होता था इसमें भी ऐसा ही होगा। किशोरियों को बाजू में वैक्सीन लगाई जाएगी, सिर्फ एक डोज ही पर्याप्त होगी। इस वैक्सीन के बाद किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर का खतरा 95 फीसदी तक कम हो जाएगा।
मंगलवार को हापुड़ सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक डॉ.कपिल त्यागी, एआरओ मोहित त्यागी ने एएनएम व अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग दी। स्टाफ को बताया कि किस तरह टीकाकरण होना है। पंजीकरण किस तरह किया जाएगा, क्या एहतियात बरतनी होंगी। टीमों ने जिलेभर के स्कूल, गांव, मोहल्लों में सर्वे कर 15500 किशोरियों को चिह्नित किया गया है।
कोट
किशोरियों के टीकाकरण को लेकर जिले को वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। स्टाफ की ट्रेनिंग दे दी गई है। अगले सप्ताह से 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकीं किशोरियां टीकाकरण करा सकेंगी।