सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Effort to free the city from traffic jams, e-rickshaws will run only on designated routes

Hapur News: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद, निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Effort to free the city from traffic jams, e-rickshaws will run only on designated routes
विज्ञापन
हापुड़। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अब ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर के मुख्य चौराहों से ई-रिक्शा दूर रहेंगे। इसके लिए इनके रूट को निर्धारित किए जा रहे हैं। मंगलवार को इन ई-रिक्शाें को यूनिक नंबर आवंटित किए गए। रंगों के आधार पर इन रिक्शाओं के रूट तय किए गए हैं।
Trending Videos

जिले में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। लेकिन, इनमें से केवल 2000 ई-रिक्शा ऐसे हैं, जिनका संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ कार्यालय) में पंजीकरण हैं। ई-रिक्शा के संचालन के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। जिसके कारण मुख्य मार्गों समेत चौक चौराहों व संकरी गलियों में इनका संचालन हो रहा है। मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। ई-रिक्शा संचालक मनमाने तरीके से जगह-जगह से सवारियों को बैठाते हैं। इसके साथ ही नो पार्किंग समेत गलियों और मुख्य चौराहों पर भी ई-रिक्शा को खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजारों और चौराहों पर अधिक परेशानी

ई-रिक्शा के कारण सबसे अधिक परेशानी गोल मार्केट, गांधी गंज, बाजार बजाजा, कोठी गेट, रेलवे रोड, जवाहर गंज, तहसील चौपला और पक्काबाग चौराहा पर आ रहती है। इन स्थानों पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। वहीं ई-रिक्शा के कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बन जाती है।

रंगों के आधार आवंटित किया गया रूट
मेरठ तिराहे से मेरठ/मोदीनगर रोड की ओर आने जाने लाल रंग के ई-रिक्शा होंगे और ये यशोदा अस्पताल के सामने से ही सवारी को बैठाएंगे व उतारेंगे। मेरठ तिराहे से निजामपुर तिराहा दिल्ली रोड की ओर आने जाने वाले ई-रिक्शों को नीला रंग आवंटित किया गया है। से रिक्शा निजामपुर से आने वाली सवारी को मलहोत्रा बैटरी कट पर उतारेंगे, जबकि निजामपुर की तरफ जानेवाली सवारी को बजली घर के सामने से बैठाएंगे। कोठीगोट तिराहे से अतरपुरा/पक्काबाग (गढ़ रोड) रोड पर पीले रंग के ई -रिक्शे कोठीगेट तिराहे से सवारी बैठाएंगे और उतारेंगें। तहसील चौराहे से अतरपुरा/पक्काबाग (गढ़ रोड) नगर पालिका के बीच हरे रंग के ई-रिक्शे चलेंगे जो गढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के सामने सवारी बैठाएंगे और नगर पालिका के बाहर उतारेंगे बिठाएंगे। इसके अलावा कचहरी से फ्रीगंज रोड होते हुए रेलवे स्टेशन रोड, कचहरी के आगे वाहन पार्किंग के सामने से सवारी बैठाएंगे व उसी के सामने उतारेंगें।
कोट
शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह प्रयास शुरू किया गया है। शहर को जाम मुक्त करने के लिए इसे प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। रूट के आधार पर ई-रिक्शाें का संचालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- नरेश कुमार, जिला यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed