सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon

Hapur News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon
रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय धुंध में जाती मालगाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच जिले में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। इससे कई जगहों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग हैरान रह गए। हालांकि दोपहर के समय चटक धूप खिल गई और गर्मी का असर भी दिखाई दिया।
Trending Videos

मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। जहां एक ओर गर्मी लगातार बढ़ रही थी, वहीं सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। सुबह सैर के लिए निकले लोगों को अचानक घने कोहरे और ओस की बूंदों से सामना हुआ। कोहरे ने न सिर्फ मौसम को ठंडा कर दिया बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई थी। जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, कोहरा और घना होता गया। कुछ समय के लिए दृश्यता मात्र चंद मीटर रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। हालांकि करीब 10 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा और 11 बजे तक धूप निकल आने से जनजीवन सामान्य हो गया। दोपहर में चटक धूप खिलने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ऊपरी वायुमंडल में चल रही पुरुवा हवा के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हवा ने बादलों का गुच्छ बना दिया, जिसका प्रभाव दिखाई दिया। मौसम का यह बदलाव स्थायी नहीं है। हवा का रुख बदलेगा, जिससे बादलों का गुच्छ हटेगा और धूप एक बार फिर अपनी पूरी चमक के साथ निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed