सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A spark from a cable box ignited a fire in a garbage dump.

Hapur News: केबल बॉक्स से निकली चिंगारी, कूड़े के ढेर में भड़की आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
A spark from a cable box ignited a fire in a garbage dump.
विज्ञापन
पिलखुवा। न्यू आर्य नगर क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के केबल बॉक्स में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी कूड़े के ढेर पर गिरने से आग भड़क गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जिससे करीब पांच घंटे तक छह से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

मंगलवार को आर्य नगर क्षेत्र में पिलर नंबर 100 के पास लगे बिजली के केबल बॉक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसी दौरान बॉक्स से निकली चिंगारी नीचे पड़े कूड़े के ढेर पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत फायर ब्रिगेड तथा ऊर्जा निगम को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। एहतियात के तौर पर ऊर्जा निगम ने आपूर्ति बंद कर दी और लाइन की जांच शुरू कराई। इस घटना के कारण न्यू आर्य नगर, आर्य नगर, मोहल्ला सर्वोदय नगर, गांधी बाजार, गढ़ी मोहल्ला और शिवाजी नगर सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों और दुकानों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि केबल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी कूड़े के ढेर पर गिरने से आग लगी थी। आग पर काबू पाने और लाइन की जांच के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed