{"_id":"69b050baeb2dfb13ed057fcf","slug":"the-bike-lost-control-and-hit-a-tree-killing-the-young-man-riding-the-bike-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138200-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें बाइक सवार युवक केशव (23) निवासी मोहल्ला सहकारी नगर जिला गाजियाबाद की मौत हो गई। मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि केशव पिछले एक सप्ताह पहले गांव शेखपुर निवासी अपने दोस्त रोहित के घर आया हुआ था। सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर वह कस्बा बाबूगढ़ छावनी आ रहा था। बछलौता रोड पर पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केशव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। सीओ ने बताया कि सोमवार की रात में ही परिजनों को सूचना दे दी गई थी। फिलहाल परिवार की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos