{"_id":"69ae6200cdd5ae3ed500b5a8","slug":"bike-falls-into-open-drain-in-hapur-two-children-and-their-passengers-narrowly-escape-in-hapur-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खुले नाले में गिरी बाइक, दो बच्चे और सवार बाल-बाल बचा; सामने आया घटना का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुले नाले में गिरी बाइक, दो बच्चे और सवार बाल-बाल बचा; सामने आया घटना का वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाजार में खुले नाले से बड़ा हादसा टल गया। एक बाइक खुले नाले में गिर गई। हादसे में दो बच्चे और बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हापुड़ में नाले में गिरी बाइक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा शहर के गांधी बाजार में खुले नाले के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दो मासूम बच्चों को साथ लेकर जा रहा बाइक सवार बाइक समेत नाले में जा गिरा।
आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बाइक सवार और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांधी बाजार में लंबे समय से नाला खुला पड़ा है। सोमवार शाम एक व्यक्ति दो छोटे बच्चों को बाइक पर बैठाकर बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे खुले नाले में गिर गई। बाइक गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर बाइक सवार और बच्चों को नाले से बाहर निकाला। घटना के बाद बाजार के लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि शहर के कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिससे लगातार हादसे का खतरा बना रहता है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित स्थान का निरीक्षण कराया जाएगा और उसे तुरंत ढकने की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन