सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A 750-meter-long drain will be constructed for drainage on Swarg Ashram Road.

Hapur News: स्वर्ग आश्रम रोड की जलनिकासी के लिए बनेगा 750 मीटर लंबा नाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
A 750-meter-long drain will be constructed for drainage on Swarg Ashram Road.
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड की जलनिकासी के लिए करीब 750 मीटर लंबे नाले का सड़क के दोनों ओर निर्माण होगा। इसके अलावा पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। मंगलवार को जल निगम नगरीय ने करीब सवा दो करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर जिला प्रशासन को भेजी है। नगर पालिका इस निर्माण को कराएगी। वहीं, रेलवे, जल निगम नगरीय और नगर पालिका की टीम ने निरीक्षण भी किया है। जलनिकासी की इस समस्या से हर रोज करीब दस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।

करीब आठ वर्षों से स्वर्ग आश्रम रोड के छह मोहल्ले प्रभा विहार, ग्रीन वैली, दुर्गा कालोनी, न्यू कालोनी, फौजी कालोनी और स्वर्ण एंक्लेव के हजारों निवासी व प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले हजारों लोग जलनिकासी न होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों डीएम कविता मीना के पत्राचार और बार-बार बातचीत करने के बाद रेलवे के डीआरएम ने लाइन के नीचे पाइप डालकर पानी को निकालने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद जल निगम नगरीय ने डीपीआर बनाई है। इस डीपीआर में फ्लाईओवर के दोनों ओर नाला निर्माण का प्रस्ताव है। अब गहरे और चौड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इस पानी को आगे भेजने के लिए पंपिंग स्टेशन भी बनेगा।
विज्ञापन

इस कारण करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। बता दें कि अभी मौके पर छोटी नाली बनी हुई हैं। इस नाली से न तो निकासी हो रही है और न ही पानी आगे जा पा रहा है। यही कारण है कि फ्लाईओवर के दोनों ओर बिना बारिश के जलभराव हो रहा है। सड़क पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। मुख्य मार्ग और सर्विस रोड तक पर जलभराव होने से प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों का निकलना दुश्वार हो चुका है। इस कारण लोग परेशान हैं।
बता दें कि यह मार्ग स्वर्ग आश्रम रोड पर फाटक से पहले पक्का बाग, इंद्रलोक कालोनी, भगवती गंज, त्यागी नगर, देवलोक कालोनी, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर, फूटी लाइन, केशव नगर आदि मोहल्लों को जोड़ता है। इसके अलावा गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, कोटा हरनाथपुर आदि गांवों के हजारों ग्रामीण भी इस मार्ग से जाते हैं। इन्हें भी जलभराव के कारण परेशान होना पड़ रहा है।

----
कोट
विभाग की ओर से करीब सवा दो करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण और पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
- अमीरुल हसन, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed