सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Strike continues in protest against new rules; people face difficulties with property registration.

Hapur News: नए नियम के विरोध में जारी रही हड़ताल, बैनामा के लिए लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Strike continues in protest against new rules; people face difficulties with property registration.
उपनिबंधक कार्यालय में ज्ञापन देते बैनामा लेखक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दस्तावेज लेखक तहसील संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी लगातार पांचवें दिन जारी रही। इस कारण तहसील व उप निबंधन कार्यालय में कामकाज ठप रहा। बैनामे से लेकर तहसील के कार्यों को कराने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को पदाधिकारियों ने निबंधन कार्यालय में एआईजी स्टांप सुनीता वाजपेयी को ज्ञापन भी सौंपे।

उदय सिंह जयंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पंजीकरण व निबंधन विभाग की ओर से चार जून को आदेश जारी किया गया है, इसमें प्राइवेट संस्थाओं को दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके विरोध में लगातार अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, अर्जी नवीस आदि हड़ताल पर हैं। जब तक आदेश वापस नहीं होगा, यह सभी लोग इस नए आदेश के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस हड़ताल के कारण लोगों के तहसील से संबंधित सभी प्रकार के कार्य ठप पड़े हैं। यहां तक कि बैनामे न होने से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र कुमार, सतीश, मनीष, सुमित आजाद, टुक्कीराम, रामेश्वर सिंह, विजय, आनंद स्वामी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed