{"_id":"6a326812b6f9351b0c0008b3","slug":"accusation-of-forcibly-aborting-a-teenage-girl-s-pregnancy-after-misdeed-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दुष्कर्म के बाद किशोरी का जबरन गर्भपात कराने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ FIR; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दुष्कर्म के बाद किशोरी का जबरन गर्भपात कराने का आरोप, छह लोगों के खिलाफ FIR; पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़ जिले के सिंभावली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी का जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित पिता ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग बेटी की गांव के ही एक युवक से जान-पहचान हो गई थी। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। उनका आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने का प्रयास किया और पीड़ित परिवार पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि 2 जून को आरोपियों ने दबाव बनाकर गर्भपात कराने की व्यवस्था की। आरोप है कि एक महिला की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाबालिग का गर्भपात कराया गया। इसके बाद से उसकी तबीयत लगातार खराब बनी हुई है। पीड़ित ने पप्पू, अंजू, और कंवरपाल समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर गर्भपात कराने और मामले को दबाने का प्रयास किया।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।