{"_id":"69b6e95ed4938f48260158f0","slug":"a-case-has-been-registered-against-six-people-for-carrying-out-a-deadly-attack-outside-their-home-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138425-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर घेरकर जानलेवा हमला करने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर घेरकर जानलेवा हमला करने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। घर के बाहर लाठी, सरिया से हमला कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बड़ौदा हिंदुवान निवासी राजकुमार ने कोतवाली में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे उसका भाई दिनेश कुमार अपने साथी अंकित कुमार के साथ काम से घर लौटा था। घर के बाहर बातचीत के दौरान बाइक से पहुंचे लोगों ने अचानक लाठी, सरिया से हमला कर दिया। हमले में दिनेश कुमार, अंकित कुमार और दीपांशु घायल हो गए।
आरोप है कि कुछ ही देर बाद दूसरी बाइक से और लोग भी पहुंचे। जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया। अंकित कुमार ने किसी तरह पुलिस को फोन कर मदद मांगी और शोर मचाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। राजकुमार की तहरीर पर मोहित, सौरभ, अमित, दीपक, मनीष और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos