{"_id":"69b6ea3405cf5f5e6a057a29","slug":"ten-candidates-won-the-dinesh-nagar-aoa-elections-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138435-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिनेश नगर एओए चुनाव में दस प्रत्याशियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिनेश नगर एओए चुनाव में दस प्रत्याशियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दिनेश नगर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए)के चुनाव में 27 प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में दस प्रत्याशियों ने बाजी मारी। दोनों ही गुटों से पांच पांच सदस्य विजयी हुए। अब सोमवार को ये दस विजयी प्रत्याशी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि पदों की किस्मत तय करेंगे।
एओए के चुनाव में कुल 599 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन इनमें से 427 मतदाताओं ने ही मतदान किया। मतदान के बाद देर शाम मतगणना की गई और परिणाम घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी कृषि अधिकारी गौरव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
नतीजों में पुराने गुट से श्रीनिवास चौधरी को 176, रमण तिवारी को 156, भूपेंद्र दुबे को 160, सुमित सरस्वत को 159 और एक अन्य उम्मीदवार को 154 मत मिले। वहीं नए गुट से अजय कश्यप को 211, रजनी देवी को 157, जयप्रकाश तोमर को 179, स्वाति तोमर को 107 और आलोक शर्मा को 151 मत प्राप्त हुए।
इस परिणाम के साथ 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा। अब चुने गए सदस्य आपस में बैठक कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कॉलोनी में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।
Trending Videos