सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP Chhatra Sabha's district president and committee dissolved

Hapur News: सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष समेत कमेटी भंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
SP Chhatra Sabha's district president and committee dissolved
विज्ञापन
हापुड़। महंगाई, गैस किल्लत पर भाजपा सरकार को घेरने निकले सपाई खुद ही भंवर में फंस गए। जिला कमेटी से अलग प्रदर्शन करने समेत अन्य मामलों में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया है, साथ ही उनकी कमेटी को भी भंग कर दिया है। इस प्रकरण के बाद अब स्थानीय संगठन में कलह शुरू हो गई है। क्योंकि उक्त प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कमेटी में शामिल कुछ कार्यकर्ता भी थे।
Trending Videos


दरअसल, गैस किल्लत को लेकर सपाईयों ने शुक्रवार को प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने एलआईयू को पत्र भेजकर जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने की सूचना दी। जबकि सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने तहसील चौपले पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को ही दो अलग अलग कार्यक्रम होने की सूचना पर संगठन ने एक ही स्थान पर प्रदर्शन, ज्ञापन देने का निर्णय लिया। लेकिन सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने दावा किया कि उन्होंने पहले आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर, स्थान निर्धारित कर सूचना दी थी। उनका दावा है कि जिला कमेटी ने बाद में अपना कार्यक्रम रखा।

बहरहाल, अलग अलग कार्यक्रम किए जाने के मामले में जिलाध्यक्ष ने प्रदेश हाईकमान को मामले से अवगत कराया था। इस पर रविंद्र यादव को अलग से कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी गई थी। रविंद्र यादव का कहना था कि इससे पहले भी अनेकों बार आंदोलन छात्रसभा ने स्वतंत्र रूप से किए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को सपा छात्रसभा ने तहसील चौपले पर प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के कई पुराने नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। इन पदाधिकारियों में कुछ प्रदेश की कार्यकारिणी में भी हैं। अब सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव और उनकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

-----

-पार्टी के लिए संघर्ष करते हुए मुझे हटाया-

जिले में समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हर बड़े आंदोलन में मैने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। शुक्रवार को तहसील चौराहे पर प्रदर्शन का सफल आयोजन भी हमने करके दिखाया। हाईकमान को गुमराह कर, मेरी शिकायत की गई है। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलूंगा।--रविंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सपा छात्रसभा।

---

-हमारी सभी को साथ लेकर चलने की है मंशा-

संगठन को मजबूत करने के लिए हमें एक जुट होना है। सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रहे रविंद्र यादव से भी यही बात कही थी। लेकिन वह नहीं मानें, हाईकमान भी इसी बात से नाराज था।---आनंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed