{"_id":"69b6ea07872a7034df00e704","slug":"a-short-circuit-in-an-electric-pole-caused-a-fire-scorching-animals-and-reducing-the-contents-of-a-hut-to-ashes-hapur-news-c-306-1-gha1004-120858-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से फैली आग, पशु झुलसे और झोपड़ी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से फैली आग, पशु झुलसे और झोपड़ी का सामान राख
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में शनिवार देर रात बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक ग्रामीण के तीन पशु झुलस गए, जबकि पास में स्थित झोपड़ी नुमा मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव पूठ में बिजली के खंभे पर अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसी दौरान खंभे से चिंगारी निकलकर नीचे गिरी और देखते ही देखते आसपास झोपड़ीनुमा मकाम समेत सूखी घास और कूड़े में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़े पशुओं तक पहुंच गई, जिससे सुनील के तीन पशु झुलस गए। आग की लपटें बढ़ने पर पास में रहने वाले कलवा की झोपड़ी नुमा मकान भी इसकी चपेट में आ गया। झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं कुछ ही देर में जलकर राख हो गईं। अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली की लाइनों और खंभों की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ऊर्जा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य कराया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से नुकसान झेलने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और गांव की बिजली व्यवस्था की जांच कराकर उसे दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
--
कोट
मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी, साथ ही ऊर्जा निगम की टीम को निर्देशित कर जांच कराकर हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।-- राहुल सिंह, तहसीलदार
Trending Videos
गांव पूठ में बिजली के खंभे पर अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसी दौरान खंभे से चिंगारी निकलकर नीचे गिरी और देखते ही देखते आसपास झोपड़ीनुमा मकाम समेत सूखी घास और कूड़े में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़े पशुओं तक पहुंच गई, जिससे सुनील के तीन पशु झुलस गए। आग की लपटें बढ़ने पर पास में रहने वाले कलवा की झोपड़ी नुमा मकान भी इसकी चपेट में आ गया। झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं कुछ ही देर में जलकर राख हो गईं। अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली की लाइनों और खंभों की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ऊर्जा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य कराया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से नुकसान झेलने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और गांव की बिजली व्यवस्था की जांच कराकर उसे दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कोट
मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी, साथ ही ऊर्जा निगम की टीम को निर्देशित कर जांच कराकर हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।