फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A two-kilometer-long smart gateway corridor will be constructed from the Nizampur cut to the Preet Vihar crossing.

Hapur News: निजामपुर कट से प्रीत विहार क्रॉसिंग तक बनेगा दो किलोमीटर लंबा स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A two-kilometer-long smart gateway corridor will be constructed from the Nizampur cut to the Preet Vihar crossing.
निजामपुर कट से यहां पर प्रस्तावित है  स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर। संवाद
हापुड़। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्ग दिल्ली रोड को आधुनिक और बेहतर स्वरूप देने की दिशा में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। निजामपुर बाईपास स्थित जीरो पॉइंट से प्रीत विहार क्रॉसिंग तक करीब दो किलोमीटर लंबे स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर के विकास की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्राधिकरण ने आर्किटेक्चरल और अर्बन डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म के चयन को लेकर टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

शहर में आने-जाने के मुख्य रास्ते को आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। शुरुआत में दिल्ली रोड को शामिल किया गया है। जहां शहर का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस मार्ग को आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह ऐसा प्रमुख मार्ग होगा, जहां बेहतर सड़क, सुंदर प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक व्यवस्था, हरियाली, फुटपाथ, पार्किंग, सीसीटीवी, रंगीन फव्वारा, साइनेज और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस कॉरिडोर को बनाने के लिए चयनित होने वाली कंसल्टेंसी फर्म को परियोजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के साथ ही विस्तृत डिजाइन तैयार करना होगा। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए टेंडर संबंधी दस्तावेज बनाने होंगे। इससे परियोजना के निर्माण कार्य तक तकनीकी स्तर पर निगरानी और मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर के इस कॉरिडोर को शहर के महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग के तौर पर विकसित करने की योजना है। स्मार्ट गेटवे कॉरिडोर बनने से मार्ग का स्वरूप आधुनिक होने के साथ ही शहर की प्रवेश छवि अच्छी होगी।


हर दिन गुजरते हैं हजारों वाहन --

इस मार्ग से प्रतिदिन गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जाने के लिए 25 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। भविष्य में दिल्ली रोड को हापुड़ के नए शहर के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। इस कारण आज यहां जमीनों के दाम ऊंचाई छू रहे हैं। बड़ी-बड़ी कॉलोनी भी विकसित हो रही हैं।



एचपीडीए सचिव अमित कादियान का कहना है कि शहर के प्रवेश द्वार को सुंदर, आकर्षक और आधुनिक सुविधा वाला बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण ने कदम उठाया है। शहर में कुछ नया विकास कार्य हो, इसके लिए टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed