सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of attempting to murder a married woman for not fulfilling dowry demands

Hapur News: दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to murder a married woman for not fulfilling dowry demands
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घर में अकेली पाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 11 जून 2023 को दिल्ली शाहदरा के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ दिनों बाद से पति, सास, ससुर, देवर व ननद दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट करने लगे। घर पर अकेली पाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। दो ढाई माह की गर्भवती होने पर सास ने उन्हें दवाई खिलाई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त 2025 को दहेज की मांग कर आरोपियों ने गले में दुपट्टा डालकर उनकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद वह अपने मायके आ गईं। मायके वालों ने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed