सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of cheating of 28 lakh rupees in the name of selling land

Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख की ठगी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 28 lakh rupees in the name of selling land
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर के एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रुपए वापस किए। विरोध करने पर मारपीट का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव श्यामपुर के कुनाल ने बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटे विमल कुमार उर्फ बबली व बादल सिंह उसके पास आए थे। आरोप है कि उन्होंने जरूरत बताते हुए अपनी खेती की एक बीघा जमीन बेचने की बात कही। पुरानी जान-पहचान के चलते उन्होंने 28 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय कर लिया। मई 2019 में उसने अपने इंडियाना ब्रिक फील्ड भट्ठे के चालू खाते से छह लाख रुपये विमल कुमार उर्फ बबली के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जून 2019 में शेष 22 लाख रुपये बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटों को अपने घर पर ही परिचित बिजेंद्र सिंह और मोहित के सामने नकद रूप में दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया और उन्हें टरकाते रहे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बादल सिंह विदेश भाग गया। 19 अप्रैल 2025 को जब वह अपने भाई के साथ गांव में बलजीत सिंह और उसके बेटों से रुपये वापस मांगने गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विमल उर्फ बबली ने डंडा उठाकर उसके सिर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed