सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of robbing 24 thousand rupees by showing a pistol on the pretext of giving a lift

Hapur News: लिफ्ट देने के बहाने तमंचा दिखाकर 24 हजार रुपये लूटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 24 thousand rupees by showing a pistol on the pretext of giving a lift
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुलंदशहर के थाना क्षेत्र स्याना के गांव सहानपुर से बस से नगर आ रहे अंकित ने गढ़ में अठसैनी नहर पटरी के पास युवकों पर लिफ्ट देने के बहाने 24 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर घटना को अंजाम दिया और पीटकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


पीड़ित अंकित ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को अपने गांव से रोडवेज बस में सवार होकर गढ़ की तरफ आ रहा था। लेकिन नींद आने के कारण वह बस से गढ़ चौपला पर नहीं उतर सका। जिसके कारण बस आगे अठसैनी की तरफ पहुंच गई। चालक ने बस को अठसैनी गांव के पास रोका और उसे वहीं पर उतार दिया। जिसके बाद वह पैदल चलता हुआ गढ़ के स्याना चौपला की तरफ आ रहा था। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने उससे हाईवे पर रात के समय पैदल जाने का कारण पूछा, तो उसने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिस पर दोनों युवकों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनके बार-बार कहने पर वह बाइक पर बैठ गया, जिसके बाद आरोपी युवक अठसैनी नहर पटरी की ओर ले गए। वहां पर तमंचा दिखा कर आरोपियों ने उसके मोबाइल में ऑनलाइन एप के माध्यम से 1400 रुपये अपने नंबर पर डलवाए और जेब में रखी 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा और गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की पिटाई से वह बेहोश हो गया। होश में आने पर वह घटना स्थल से पैदल चलकर हाईवे किनारे स्थित होटल पर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, कुछ युवकों को हिरासत में लिया हुआ है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed