{"_id":"69a9ba739051c3aac8064d58","slug":"allegations-of-assault-on-bhakiyu-leader-returning-home-with-son-and-nephew-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137953-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुत्र व भतीजे के साथ घर लौट रहे भाकियू नेता के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुत्र व भतीजे के साथ घर लौट रहे भाकियू नेता के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर बाजार के पास पुत्र व भतीजे के साथ घर लौट रहे भाकियू (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रास्ते में रोक कर कुछ व्यक्तियों ने पीटा। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चितौली निवासी देवेंद्र बाना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया वह भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बुधवार की शाम करीब छह बजे वह अपने पुत्र व भतीजे के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव मोरपुर स्थित बाजार के पास सोनू व सौरभ व कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक कर उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीपा और जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। इसके बाद वह अपने पुत्र व भतीजे के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहरीर पर सोनू, सौरभ व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos