{"_id":"69adab430c7ec54c060903f1","slug":"ashu-the-main-accused-in-the-murder-of-vijay-kewat-on-holi-has-been-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1004-120722-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: होली के दिन हुई विजय केवट की हत्या में मुख्य आरोपी आशु गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: होली के दिन हुई विजय केवट की हत्या में मुख्य आरोपी आशु गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन हुई मजदूर विजय केवट (40) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलाह और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
बुधवार को होली के दिन गांव पूठ में मामूली विवाद के बाद मजदूर विजय केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। रविवार को सीओ स्तुति सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी आलमनगर निवासी आशु को गश्त के दौरान शेरपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा तलाशी लेने पर तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी आशु ने बताया कि घटना के समय उसके साथ अमित मावी और तेजेंद्र उर्फ तेजी निवासी बुलंदशहर भी मौजूद थे। आरोपी ने बताया कि होली के दिन शराब के नशे में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे विजय केवट की मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ ने बताया कि दोनों वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। आशु को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है
तीनों आरोपियों पर पहले भी मुकदमे
सीओ ने बताया कि आरोपियों की कुंडली खंगाली जा रही है। आरोपी आशु पर एक मारपीट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। वहीं, वांछित आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले का प्रयास का मामला भी दर्ज है।
Trending Videos