सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike jumps 10 feet, young man dies, brother's brother-in-law injured

Hapur News: 10 फीट उछली बाइक, युवक की मौत, भाई का साला घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike jumps 10 feet, young man dies, brother's brother-in-law injured
गढ़ में सड़क हादसे के बाद ओवरब्रिज पर  लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 09 पर रविवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।
Trending Videos

स्याना चौपला फ्लाईओवर पर आगे चल रही कार से टकराकर बाइक करीब 10 फीट हवा में उछल गई। हादसे में बाइक सवार पवन निषाद (22) की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके भाई के साले संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ नगर के मीरा रेती निवासी राममूर्ति केवट के बेटे पवन निषाद अपने भाई के साले संदीप के साथ किसी काम से सिंभावली गए थे। वहां से लौटते समय दोनों ब्रजघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्याना चौपला फ्लाईओवर पर चढ़ी, अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हवा में करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। जहां पवन की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में उजड़ गया सुहाग
पवन के मामा/निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि उनके भांजे की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। परिवार नई जिंदगी की खुशियों में डूबा था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पवन को घायल अवस्था में मेरठ रेफर कराया गया था, जहां उपचार की दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed