सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Prices of refined, mustard oil and rice increased

Hapur News: रिफाइंड, सरसों के तेल और चावल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prices of refined, mustard oil and rice increased
विज्ञापन
हापुड़। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की तपिश का असर अब स्थानीय स्तर पर बाजार में साफ दिखने लगा है। इससे एक ओर जहां रसोईघर में उपयुक्त रिफाइंड, तेल पर महंगाई की मार पड़ी है वहीं, चावलों की कीमतों में बढ़ोतरी होने से महंगाई का असर आमजन से लेकर व्यापारी पर पड़ने लगा है।
Trending Videos

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल का ईरान से जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर स्थानीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। जिले में खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी आई है। रिफाइंड, तेल और चावल के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रसोई घर में प्रयुक्त चीजें पिछले माह की अपेक्षा इस माह महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड जहां बाजार में पहले 130 रुपये किलो मिल रहा था अब उसके दाम 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं। वहीं, सरसों के तेल में भी पांच से दस रुपये प्रति किलो बढ़कर 160 रुपये किलो पहुंच गया है। बासमती और गैलेक्सी चावलों की कीमतों में भी पांच से दस रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ गया है।
पाटिया मंडी स्थित किराना व्यापारी विवेक सिंघल ने बताया कि पश्चिमी एशिया देशों में युद्ध की स्थिति के चलते महंगाई का असर बढ़ने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने लगा है। रिफाइंड, तेल, चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में भी युद्ध की स्थिति जारी रही तो महंगाई ओर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed