{"_id":"69d2b45840042b012103aef6","slug":"private-buses-will-operate-on-rural-routes-hapur-news-c-135-1-hpr1003-139487-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्रामीण मार्गों पर निजी बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत ग्रामीण मार्गों पर मिनी बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम द्वारा आवेदन मांगे गए थे। इस आवेदन प्रक्रिया में विभाग को जिलेभर से 21 बस संचालकों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जल्द ही समिति की बैठक आयोजित कर बसों का अनुबंध व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन प्रारंभ होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सदस्य सचिव बनाया गया है। जल्द ही समिति की बैठक होगी। इसमें बसों के अनुबंध व रूट निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश का कहना है कि परिवहन निगम द्वारा निजी बस संचालकों से विभिन्न रूटों पर 15 से 28 सीटर बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 21 आवेदकों ने बस संचालन के लिए आवेदन किया। अप्रैल में चयन प्रक्रिया पूरी कर मई से ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
Trending Videos