सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body Exhumed Eight Months Later Sent for Re postmortem on High Court Orders

8 अगस्त 2025 का सच आएगा सामने?: आरिश की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, अब कब्र से शव निकाल होगा री-पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 25 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

 8 अगस्त 2025 को आरिश की संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। मां ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था।

Body Exhumed Eight Months Later Sent for Re postmortem on High Court Orders
आरिश मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 8 अगस्त 2025 को हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मृतक का शव कब्र से बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Trending Videos


गांव निवासी 26 वर्षीय आरिश की आठ माह पूर्व गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन मृतक की मां उस जांच से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी राहेमा निवासी शिवारा, बिजनौर ने गोली मारकर की है। परिजनों का कहना है कि शादी को महज चार माह ही हुए थे और इसके बाद ही यह घटना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां ने पुलिस पर लापरवाही और निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट में अपील करने के बाद मामले में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए गए। बुधवार को डीएम अभिषेक पांडे के निर्देश पर नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी, फोरेंसिक टीम और बहादुरगढ़ पुलिस की मौजूदगी में कब्र को खोदकर शव बाहर निकाला गया। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच संपन्न कराई गई, ताकि किसी प्रकार की पारदर्शिता पर सवाल न उठे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मां का आरोप है कि पहले पोस्टमार्टम में सच्चाई छिपाने का प्रयास किया गया था, इसलिए उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।

उनका कहना है कि दोबारा पोस्टमार्टम से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस प्रकरण में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे परिजनों में नाराजगी बनी हुई है। यह मामला अब एक बार फिर चर्चा में है और सभी की नजरें नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई उजागर कर सकती है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दोबारा से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है, मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed