{"_id":"69c2e95b0db286f449075f21","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138882-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निजामपुर कट पर 32 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर, अगले माह मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निजामपुर कट पर 32 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर, अगले माह मिलेगी अनुमति
विज्ञापन
निजामपुर कट। संवाद
विज्ञापन
फोटो -- 23
हापुड़। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निजामपुर कट पर करीब 32 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा है। जहां लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अगले माह निर्माण की अनुमति मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई के अधिकारियों ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को यह जानकारी दी।
डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए जिले में आठ स्थानों पर पार्किंग/होल्डिंग स्थल बनाने के लिए जगह चिह्नित हुई हैं। पार्किंग/होल्डिंग स्थलों का उद्देश्य सड़क किनारे खड़े होने वाले मालयान, बस ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों को सुरक्षित रूप से खड़ा करना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। चालक यहां कुछ देर रुक-रुककर थकान कम करके आगे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
डीएम ने कहा कि 15 दिन में ततारपुर गोल चक्कर पर सुधार कार्य किया जाए। उन्होंने अन्य ब्लैक स्पॉट पर तय समय सीमा में सुधारात्मक कार्य न करने पर नाराजगी जताई और कहा कि इसमें लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।
वहीं, एक अप्रैल से स्कूलों वाहनों की फिटनेस की जांच को लेकर चलने वाले अभियान को लेकर निर्देश दिए गए। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के भी आदेश दिए।
एनएचएआई गाजियाबाद के जीएम अमित शर्मा ने बताया कि निजामपुर कट पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव अगले माह तक स्वीकृत होने की उम्मीद है। प्रस्ताव को लेकर अंतिम चरण में काम चल रहा है। स्वीकृति के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मुरादाबाद की ओर से गाजियाबाद की ओर फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है, इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह, सीओ यातायात राहुल यादव, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इन आठ स्थानों पर बनेंगे पार्किंग/होल्डिंग स्थल
सिखेड़ा में दो, ब्रजनाथपुर, मुर्शदपुर, मवाना-किठौर मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के समीप, मवाना-किठौर मार्ग जंक्शन प्लवाइंट के समीप, मेरठ रोड फ्लाईओवर के नीचे और ट्रांसपोर्ट नगर में यह पार्किंग/होल्डिंग स्थल बनाने पर सहमति बनी है। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्ग व अन्य मार्गों पर बनाया जाएगा। इसलिए अब वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को सिर्फ संबंधित चिह्नित पार्किंग/होल्डिंग स्थल में ही खड़ा करेंगे। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos