सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rising Danger Due to Waterlogging and Darkness; Thousands of Commuters Face Daily Hardships

Hapur News: जलभराव और अंधेरे से बढ़ रहा खतरा, हजारों राहगीर रोजाना होते हैं परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rising Danger Due to Waterlogging and Darkness; Thousands of Commuters Face Daily Hardships
हरौड़ा रोड पर जलभराव और कींचड़ के बीच से गुजरते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव हरौड़ा रोड की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है, लेकिन संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक ऑटो गिर गया था। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के हजारों लोग इसी हरौड़ा मार्ग से होकर रोजाना आवागमन करते हैं। खासतौर पर रात के समय अंधेरे और गड्ढों के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने के दौरान जाहिद, मुशीर, अमित, फैज, डॉ. मतलूब, अरसलाम, रुलमान आदि मौजूद रहे। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि संबंधित विभाग को पत्राचार किया है। जल्द समाधान किया जाएगा।

हरौड़ा रोड पर जलभराव और कींचड़ के बीच से गुजरते राहगीर। संवाद

हरौड़ा रोड पर जलभराव और कींचड़ के बीच से गुजरते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed