सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body found hanging from a tree in Hapur

UP: रेलवे लाइन के पास पेड़ पर सात दिन लटका रहा शव, शरीर पर रेंगते मिले कीड़े, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Tue, 16 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हबिसपुर बिगास गांव के पास रेलवे लाइन पर एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव करीब सात दिन पुराना था और सड़-गल चुका था। 

Body found hanging from a tree in Hapur
पेड़ पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव हबिसपुर बिगास से गजालपुर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास मंगलवार की सुबह एक पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के मुंह में भी कपड़ा ठुंसा था, शव पर कीड़े भी रेंगते हुए मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, एक ग्रामीण ने मंगलवार की सुबह थाना बाबूगढ़ पुलिस को गांव हबिसपुर बिगास से गजालपुर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास मंगलवार की सुबह एक पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ होने की सूचना दी। सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा शव
शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव पर कीड़े भी रेंग रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि शव करीब सात दिन पुराना था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने शव व पेड़ के आसपास से साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

हैरत की बात तो यह कि एक पेड़ पर सात दिन से एक व्यक्ति का शव लटका था, ग्रामीणों की इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। जबकि आसपास ग्रामीणों का इस रास्ते से प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता होगा।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव प्रतीत हो रहा है। शव के पास से कोई वस्तु या सामान भी पुलिस को नहीं मिला है। जिससे शव की पहचान की जा सके। पुलिस टीम शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मौत का कारण जानने के लिए फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed