{"_id":"6a809333777398a9ab0b2b09","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-swift-car-on-service-road-identified-as-arun-kasana-police-have-launched-an-inv-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur : सर्विस रोड पर स्विफ्ट कार में मिला युवक का शव, अरुण कसाना के रूप में हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur : सर्विस रोड पर स्विफ्ट कार में मिला युवक का शव, अरुण कसाना के रूप में हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 15 Aug 2026 09:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:56 PM IST
सार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर शनिवार शाम एक स्विफ्ट कार से युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शकरपुर गांव निवासी अरुण कसाना (32) पुत्र जोगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कार में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर शनिवार शाम एक स्विफ्ट कार से युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शकरपुर गांव निवासी अरुण कसाना (32) पुत्र जोगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, यह स्विफ्ट कार शनिवार सुबह करीब 11 बजे से सर्विस रोड पर खड़ी थी। शाम करीब 5:30 बजे तक कार नहीं हटी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जांच करने पर उन्होंने एक युवक को कार के अंदर अचेत पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय कार में दो लोग सवार थे। लेकिन शाम को केवल अरुण का शव ही कार में मिला। कार के अंदर अरुण का मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा था। पीछे की तरफ चप्पलें भी रखी हुई थीं, जिससे यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
परिवार का बयान
मृतक की मां शशि ने बताया कि अरुण शुक्रवार सुबह घर से निकला था। वह अपने साथी अंकित के साथ बहन के यहां 'सिंधारा' देने दादरी के बंबावड़ गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। अरुण के पिता जोगेन्द्र सिंह की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई अनुज कसाना की भी 1 वर्ष पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच
क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिवार में अब केवल मां शशि और एक बहन बची हैं। बहन की शादी दादरी के बंबावड़ में हुई है, जहां अरुण सिंधारा देने गया था।