सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Buses scramble for seats, forcing passengers to wait for hours.

Hapur News: बसों में सीट के लिए मारामारी, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Buses scramble for seats, forcing passengers to wait for hours.
विज्ञापन
- परिवहन निगम के दावे पड़े फीके, दिल्ली-नोएडा जाने वालों को डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा
Trending Videos


गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों को बृहस्पतिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने के दावे जमीनी हकीकत में फीका साबित हुआ। यात्रियों की भीड़ के सामने बसों की संख्या कम पड़ गई, जिससे सीट के लिए मारामारी की स्थिति बन गई।
बुधवार को होली का पर्व संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों की ओर रवाना होने लगे। लेकिन पर्याप्त रोडवेज बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में कई लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में स्याना चौपला पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। बस जैसे ही स्टॉप पर पहुंचती, यात्री सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा, जबकि कुछ लोग बसों में चढ़ भी नहीं सके। इसके अलावा गढ़ रोडवेज बस स्टैंड, स्याना बस स्टैंड और ब्रजघाट पुलिस चेक पोस्ट पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रहीं।
यहां कई यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के बाद हर साल इस तरह की स्थिति बनती है, लेकिन इसके बावजूद परिवहन निगम पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं कर पाता। यात्रियों ने मांग की है कि त्योहारों के बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed